रूड़की:- NEET पेपर लीक मामले तथा जंतर मंतर दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी जय भीम संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सचिन बोकड़िया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सचिन बोकड़िया ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज जैसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा छात्रों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
प्रमुख मांगें
▪️NEET पेपर लीक की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच।
▪️दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई।
▪️छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की जांच।
▪️भविष्य में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए।
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी,
प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट सौरभ जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल जिला अध्यक्ष सचिन बोकाडिया जिला सचिव टिंकू मालियान कलियर विधानसभा प्रभारी राहुल जैसवाल व अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठाईं और सरकार से छात्रों के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की।

