नारी शक्ति वंदन समारोह में शानदार नृत्य प्रस्तुति देने वाली उन्नति रिखरा सम्मानित

हरिद्वार, 20 सितंबर 2026।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 सितंबर को आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह के शुभारंभ अवसर पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देने वाली उन्नति रिखरा को रविवार को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

समारोह के दौरान उन्नति रिखरा ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

उन्नति रिखरा, श्रीमती सोनिया रिखरा एवं श्री सौरभ रिखरा की पुत्री हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति एवं सहभागिता के लिए उन्हें 20 सितंबर को सम्मान प्रदान किया गया।

उन्नति रिखरा को यह सम्मान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक एवं हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्नति रिखरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों एवं सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार जताया। वहीं, उनके सम्मानित होने पर परिवारजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *