नारी शक्ति वंदन समारोह में नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतिहरिद्वार। नारी शक्ति के सम्मान और उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।नन्हे कलाकारों ने सुंदर गीतों पर बेहद आकर्षक और उत्साहपूर्ण डांस प्रस्तुत किया। बच्चों की मासूम अदाओं, शानदार तालमेल और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुति के दौरान पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने नारी शक्ति के सम्मान के इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने नन्हे कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समाचार प्रहरी 24संवाददाता – पूजा अरोड़ामुख्य संपादक – हिमांशु राजपूत

