समाचार प्रहरी 24/संवाददाता पूजा अरोरा /हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है।
पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त को रानीपुर कोतवाली की टीम जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान विष्णुलोक कॉलोनी निवासी विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल (22) को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 6.63 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया गया है।
मामले में कोतवाली रानीपुर में मु.अ.सं. 292/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान तथा कांस्टेबल करम तोमर, कुंवर राणा और सुरेन्द्र तोमर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
3.5 लाख की स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि

