ग्रैंड शिवा होटल में डांसिंग मॉडलिंग फैशन शो सीजन-10 का भव्य आयोजन, प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर

हरिद्वार,। हरिद्वार स्थित होटल ग्रैंड शिवा में डांसिंग मॉडलिंग फैशन शो सीजन-10 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर शिवानी शर्मा तथा डांस क्लासेस के ऑर्गेनाइजर बंटी डी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस रंगारंग आयोजन में दूर-दराज़ से पहुंचे हजारों प्रतिभागियों ने नृत्य, मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन आशीष ने किया, जबकि मेकअप आर्टिस्ट के रूप में पूजा राही ने अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य शर्मा, विभाष सिन्हा (शिवालिक नगर व्यापार मंडल), शशि झा (हरिद्वार लेडीज क्लब) तथा अंशिका शर्मा (कार्यक्रम सपोर्टर) उपस्थित रहे।
डांस प्रतियोगिता की जज की भूमिका रंजीत झा, जो टीवी डांस इंडिया डांस की विजेता रह चुकी हैं, ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में विशाल त्यागी, अनिल राणा, सभासद प्रतिनिधि जगदीश लाल पहवा, अभिषेक भगत, नमन, अनिमेष शर्मा, राजीव पंत सहित अनेक गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस भव्य फैशन शो की शो स्टॉपर चंद्रकांता, श्रीमती ग्लोबल यूनिवर्सल इंडिया उत्तराखंड 2026, रहीं। उनके आकर्षक प्रस्तुतीकरण ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई तथा उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे मंच उपलब्ध कराने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *