बारिश नहीं रोक पाई नशे के खिलाफ जनसैलाब, हरिद्वार में गूंजा ‘नशामुक्ति’ का संकल्प

तीर्थनगरी की पवित्रता और युवाओं के भविष्य की रक्षा को एकजुट हुआ समाज, सावक मंच की गोष्ठी में उमड़ा सैकड़ों लोगों का हुजूम

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ अब आवाज और बुलंद होती दिखाई दे रही है। भारी बारिश के बीच भी सैकड़ों युवाओं, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिकों का सेवासमिति भवन में जुटना इस बात का संकेत बना कि हरिद्वार की जनता नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। राष्ट्रीय सावक मंच द्वारा तीर्थनगरी की पवित्र मर्यादा की रक्षा और युवाओं की दशा एवं दिशा को लेकर आयोजित गोष्ठी में नशामुक्त हरिद्वार का सामूहिक संकल्प लिया गया।

सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के संयोजन में आयोजित इस गोष्ठी में शिक्षाविद, संत समाज, अधिवक्ता, समाजसेवी, युवा और मातृशक्ति ने एक मंच पर आकर नशे के खिलाफ सामाजिक संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।

गोष्ठी में एसएम जैन पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं प्रमुख शिक्षाविद डॉ. अशोक मिश्र, उदासीन अखाड़े के सचिव रघुवीर दास महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सभासद डॉ. सत्यनारायण शर्मा, बार काउंसिल सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष त्यागी, पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश जोशी, बृजभूषण विद्यार्थी, जेपी बड़ौनी और पंडित अधीर कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

‘जनसमर्थन बता रहा है कि शुरू हो चुकी है जनक्रांति’

प्रमुख शिक्षाविद डॉ. अशोक मिश्र ने कहा कि हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में जिस प्रकार भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों लोगों का समर्थन सामने आया है, वह इस बात का प्रमाण है कि नशे के खिलाफ जनक्रांति की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने सावक मंच के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

संत समाज ने भी दिया साथ

उदासीन अखाड़े के सचिव रघुवीर दास महाराज ने कहा कि चंद्रमोहन कौशिक लंबे समय से हरिद्वार की जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद उमड़ा जनसमर्थन जनता के विश्वास को दर्शाता है। तीर्थनगरी की पवित्रता और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए संत समाज सावक मंच के साथ खड़ा है।

‘नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना होगा’

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यदि समाज किसी कार्य को करने का संकल्प ले ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने नशा विरोधी अभियान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बार काउंसिल के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष त्यागी ने कहा कि हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को पतन की ओर धकेल रहा है और नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज को मजबूती से खड़ा होना होगा।

चंद्रमोहन कौशिक बोले—जनता का साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों युवा, मातृशक्ति और सम्मानित नागरिकों का स्नेह एवं सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पवित्रता, मर्यादा और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नशे के खिलाफ आंदोलन को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से तीर्थनगरी हरिद्वार को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

एक मंच पर दिखी सामाजिक एकजुटता

कार्यक्रम में सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, महामंत्री विशाल यादव, शरद अग्रवाल, शिवम कौशिक, सनी भाटिया, पीयूष कौशिक, अनिल सिंघल, अनुपम भाटिया, चंद्रशेखर कौशिक, शरद शर्मा व्यास, पार्थ शांडिल्य, चंद्रकांत कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को तरुणा चोपड़ा, रश्मि पेवाल, सपना शर्मा, रश्मि कौशिक, अंशु शर्मा, निवेदिता, डॉ. अजय पाठक, लव दत्ता, राहुल चौधरी, तस्लीम कुरैशी, विपिन सती, संदीप मेहता सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बारिश के बीच उमड़ी यह भीड़ नशे के खिलाफ हरिद्वार में बढ़ती सामाजिक आवाज और सामूहिक संकल्प का संदेश देती नजर आई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *