“ऑपरेशन प्रहार” का असर — दुष्कर्म मामले का फरार वारंटी रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

हरिद्वार | समाचार प्रहरी 24
हरिद्वार जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपुर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद जिलेभर में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और लगातार दबिश देकर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं। इसी अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
रानीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मा0 न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आशु अली पुत्र वहीद निवासी गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 853 धारा 376(2)(N) भादवि के तहत मामला दर्ज है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी की लगातार तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आखिरकार रानीपुर पुलिस की सटीक सूचना और रणनीति के चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है और आम जनता खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
हे0कानि0 270 शिवराज सिंह
कानि0 1134 अमित राणा
समाचार प्रहरी 24
सबसे तेज — सबसे आगे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *