हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस और गौवंश स्क्वाड की सयुक्त टीम ने मुखबिर के गोकशी की सूचना पर एक घर में छापेमारी करते हुए चार गौ तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 300 किलो गौमांस व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं, साथ ही एक गौ तस्कर मोसिन पुत्र अकरम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी से अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत उत्तराखंड गौवंश स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र व रानीपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सुबह गौ कटान की की सूचना पर ग्राम दादूपुर गोविंदपुर अकरम के घर पर छापेमारी की गौमांस का कटान कर रहे गौ तस्करों में हड़कंप मच गया।
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आज सुबह सयुक्त टीम ने ग्राम दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक घर पर छापेमारी करते हुए तीन सो किलो गौमांस व कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा कि घर में छापेमारी के दौरान गौ तस्कर अकरम, अजीम, आदिल समेत नसरत को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम
1- मनोहर सिंह भंडारी प्रभारी निरीक्षक
2- अशोक कुमार अपर उप निरीक्षक
3- वीरेंद्र जोशी1343 कांस्टेबल
4- गिरेंद्र 1585 कांस्टेबल
5- सुरेंद्र तोमर 1068 कांस्टेबल
6- अजीत राज 1386 कांस्टेबल
गौवंश स्क्वाड टीम में
1- हे0कानि0-356 सुनील कुमार ,
2- कानि0-167 पूरन सिहं दानू,
3- कानि0706 पवन कुमार ,
4- कानि-1306 राजेन्द्र रावत ,
5- कानि0-277 बृजकिशोर

