हरिद्वार में सम्मान समारोह, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा की ओर से हरिद्वार स्थित कार्यालय में सम्मान एवं नियुक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा के मुख्य संरक्षक आचार्य मदन जी महाराज एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री विजय पांडे को अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा का प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक आचार्य मदन जी महाराज ने इतिहास और हिंदू संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत पर आक्रमण करने वाले कई शासकों ने हिंदू संस्कृति और मंदिरों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने भारत सरकार से हिंदू तीर्थस्थलों को लेकर नीतिगत कदम उठाने की मांग भी रखी।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विजय पांडे और महासचिव आचार्य अजय कृष्ण ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, मुस्लिम समुदाय का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त करने तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने दावा किया कि देश में जनसंख्या संतुलन से जुड़े विषयों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।


इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
समारोह में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा द्वारा विजय पांडे को प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, एडवोकेट अशोक शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, तिवारी जी को राष्ट्रीय प्रचारक, पंकज कुमार को प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड, हर्ष शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, दीपक कुमार को जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार, शारदा देवी को जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, आरती त्यागी को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अलका को मीडिया प्रभारी, शिवम शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा बृजेश शर्मा को हरिद्वार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से बताया गया कि जल्द ही हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से साधु-संतों के शामिल होने की बात कही गई।

