हरिद्वार। नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने और हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सावक मंच ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मंच के संयोजक एवं संस्थापक चंद्रमोहन कौशिक की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के प्रयास करना और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।
नई कार्यकारिणी में विशाल यादव को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंडित सुनील शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, राजू बक्शी को जिला महासचिव तथा महंत दिनेश दास जी महाराज को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अनिल सिंघल और विशाल सैनी को जिला सचिव, जितेंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष, विजय बंसल को जिला मीडिया प्रभारी और मनीष रस्तोगी को जिला संगठन सचिव बनाया गया। वहीं, शरद अग्रवाल को शहर अध्यक्ष तथा शिवम कौशिक को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में जय लाल बाली, शरद अग्रवाल, शिवम कौशिक, ललित सचदेवा, सनी भाटिया, अनुपम भाटिया, भारत भाटिया, नवीन भाटिया, अखिलेश पांडे, राजपाल, सिदाब सिंह और विक्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नशे के खिलाफ आंदोलन, युवाओं के भविष्य को बचाने का संकल्प
नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखना, लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना आज की बड़ी जरूरत है नशा मुक्त हरिद्वार’ के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सावक मंच का संदेश है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। युवाओं को जागरूक करके और समाज को साथ लेकर ही नशामुक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
अब इस पहल के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरूकता को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है, इस पर लोगों की निगाहें रहेंगी।
नशा मुक्त हरिद्वार आंदोलन को मिलेगी नई मजबूती, राष्ट्रीय सावक मंच ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

