हरिद्वार में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी घोषित

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरिद्वार इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को पेंटागन मॉल स्थित कार्यालय में की गई। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सती ने देहरादून से पहुंचकर पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान पहले से निर्विरोध चुने गए जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा और संगठन के संरक्षक डॉ. अर्जुन नागयान भी मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी में मनीष पाल को जिला महामंत्री, डॉ. रागिनी गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विवेक शर्मा को सहायक उपाध्यक्ष बनाया गया है। सद्दाम हुसैन को कोषाध्यक्ष, सरफराज अली को सचिव, शाहिद अहमद को सहसचिव और मोहित शर्मा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अमित भारद्वाज और प्रशांत गोस्वामी को एग्जीक्यूटिव मेंबर तथा श्रीमती रेणु उपाध्याय को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी जैदी, प्रदेश महासचिव मदन पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम का बुके व फूलमालाओं से स्वागत किया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने का संकल्प किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *