“हरिद्वार बैरियर नंबर 6 बहादराबाद अंग्रेजी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग” “आबकारी विभाग मौन”

हरिद्वार। उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में आबकारी विभाग सोया हुआ है आपको बता दे कि जिस तरह ठेकों पर ओवर रेटिंग चल रही है कहीं ना कहीं संबंधित विभाग इसमें नस मस्तक होता नजर आ रहा है।मामला बहादराबाद बैरियर नंबर 6 क्षेत्र का है जहां पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर दारू पर प्रिंट रेट से 10,20,30 रूपय अधिक वसूला जा रहा है 425 प्रिंट रेट वाली शराब ₹430 में शराब ठेके के सेल्समैन द्वारा बेची गई पेमेंट भी ऑनलाइन लिया गया।

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह एक बोतल में 5 10 20 30 रुपए एक्स्ट्रा लेकर दिन के लाखों रुपए भोली भाली जनता से लूट रहे हैं देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ऊपर दायित्व निभाने वाले ठेके जो कि अब जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। अगर ओवर रेटिंग का कोई विरोध करता है तो उसके साथ ठेके के कर्मचारी मारपीट और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। वहीं अगर आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जाती है। तो वह यह कहकर टाल देते हैं। कि हम उन पर कार्रवाई करेंगे। लेकिन अगले दिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं इस में आबकारी विभाग की मिली भगत कहें या उच्च शरण की बात। अब सवाल उठता है लाखों की सैलरी लेने वाले आबकारी विभाग के अधिकारी क्या इन ठेकों से भी अपना मान सम्मान लेते हैं अगर नहीं तो इन ठेकों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। आपको बता दें इस तरह के मामले लगातार हरिद्वार जिले में संचालित सभी शराब के ठेकों से मिलते हैं। अब देखना यह है कि क्या आबकारी विभाग इस पर उचित कार्रवाई करेगा या नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *