ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, 18 जून 2026। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंगत पुत्र देशराज सिंह (22 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी गली नंबर-9, KTC बिल्डिंग के पास, रावली मेहदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को माउंटबेरी फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से मु0अ0सं0 14/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज था और गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान उपनिरीक्षक राहुल थापा और कांस्टेबल अजय कुमार की टीम ने यह सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक की तस्करी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार वह पूर्व में भी अवैध स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है तथा उसके विरुद्ध थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 15/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी आपराधिक इतिहास दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि इसी मामले में आरोपी का साथी संतोष सिंह जनवरी 2026 में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। रानीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *