नैनीताल। जिले के रामनगर से एक चौंकाने वाला लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ हिम्मतपुर डोटियाल स्थित कोजी कैफे के नाम से संचालित होमस्टे के कमरे में दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गईं। छात्राओं के साथ मौके पर एक मुस्लिम युवक सहित 1और युवक मौजूद था। कानिया चौराहे से आगे सड़क किनारे कोजी कैफे नाम से होमस्टे है। शनिवार को एक स्कूल की दो हिंदू छात्राएं वहां पढ़ने वाले एक हिंदू छात्र व एक मुस्लिम छात्र के साथ कोजी कैफे होमस्टे में गईं। दोनों छात्राएं स्कूल की ड्र्रेस में थी।
होमस्टे के मैनेजर ने उन्हें कमरा दे दिया। होमस्टे में ड्रेस पहनी दो छात्राओं के जाने की सूचना मिलने पर भाजपा नेता मदन जोशी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन में हर काम पहुंच गया।
सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की और छात्राओं के साथ मौजूद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल प्रबंधन ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए बिना किसी आईडी जांच के नाबालिग छात्राओं को कमरा दे दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से होटल को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि इस क्षेत्र के होटलों और होम स्टे में संदिग्ध गतिविधियों की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि पकड़ी गई छात्राएं शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज की हैं। जोशी ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं, उनके अभिभावकों को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने माता-पिता से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें।
पहले भी चर्चाओं में रहा यह विद्यालय
जिस स्कूल की छात्राएं पकड़ी गई हैं, उस स्कूल में पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है। यहां की एक छात्रा की बुर्का पहनकर अपनी मुस्लिम सहेली के साथ वीडियो प्रसारित हुई थी। पुलिस ने तब एक आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। फिर से स्कूल में यह नया प्रकरण सामने आया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित होटल में अवैध रूप से हुक्का बार भी संचालित किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। क्षेत्राधिकारी (CO) सुमित पांडे ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों युवकों की भूमिका और होटल संचालक की लापरवाही की जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

