हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर को उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के सिडकुल स्थित कार्यालय, हरिद्वार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ।
शिविर का आयोजन UPCL के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी के मार्गदर्शन एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता (वितरण), हरिद्वार क्षेत्र इंजीनियर मोहित जोशी ने की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार सहित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में आकाशदीप, अमित तोमर, यशपाल सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, सुधीर कुमार, राहुल रावत, सोमदत्त, सुमित कश्यप एवं राकेश सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर के आयोजन में कार्मिक अधिकारी आशीष कुमार, ऊर्जा भवन तथा निजी सहायक एस.के. शर्मा का विशेष सहयोग रहा। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड सिडकुल दीपक सैनी एवं कार्यालय सहायक आकाश दीप ने भी आयोजन में सहयोग किया।
ब्लड बैंक प्रभारी एन.एस. नेगी ने रक्तदान को सामाजिक सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। शिविर में उत्तराखंड ब्लड सेंटर (ए यूनिट ऑफ पर्वतीय मानव उत्थान समिति), देहरादून की टीम ने रक्त संग्रह एवं अन्य रक्तदान संबंधी सेवाएं प्रदान कीं।

