हरिद्वार । एयरटेल डिजिटल टीवी उपभोक्ताओं के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी जानकारी और अनुमति के उनके डीटीएच कनेक्शन से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदला जा रहा है, जिससे उनके अकाउंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें उपभोक्ता की एयरटेल डिजिटल टीवी आईडी 3000029571 बताई जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस आईडी में पहले मोबाइल नंबर 8979354848 दर्ज था, लेकिन बाद में यह नंबर बदलकर 7678134048 हो गया। उपभोक्ता का कहना है कि मोबाइल नंबर बदलने से पहले उसे किसी प्रकार की जानकारी या अनुमति नहीं दी गई।
उपभोक्ता का सवाल है कि अगर किसी व्यक्ति का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ही बदल दिया जाए तो वह ग्राहक सेवा अधिकारी से शिकायत कैसे करेगा? क्योंकि डीटीएच खाते की कई सुविधाएं मोबाइल नंबर और ओटीपी से जुड़ी होती हैं।
इस मामले ने एयरटेल डिजिटल टीवी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि किसी भी खाते में बदलाव करने से पहले ग्राहक की पहचान और सहमति की मजबूत प्रक्रिया होनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से किसी दूसरे के अकाउंट में बदलाव न कर सके।
वहीं उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने डीटीएच अकाउंट की जानकारी समय-समय पर जांचते रहें और किसी भी अनजान बदलाव की स्थिति में तुरंत कंपनी से संपर्क करें।
अब देखने वाली बात होगी कि बिना अनुमति मोबाइल नंबर बदलने के इस मामले में कंपनी क्या कार्रवाई करती है और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
एयरटेल डीटीएच उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप, बिना जानकारी बदला जा रहा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

