ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

90 पाउच अवैध शराब और स्कूटी सहित तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 पाउच माल्टा मार्का देशी मशालेदार शराब और एक स्कूटी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पुलिस चौकी क्षेत्र बहादराबाद से एक व्यक्ति को अवैध शराब की तस्करी करते हुए दबोच लिया।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान टिंकू कुमार पुत्र कुरडी सिंह निवासी अत्मलपुर बौंगला, कोतवाली बहादराबाद, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी की उम्र करीब 31 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से 90 ट्रैटा पैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद की। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही TVS जुपिटर स्कूटी संख्या UK07HE 5453 को भी कब्जे में लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा तथा ऐसे कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बरामदगी

90 पाउच (ट्रैटा पैक) माल्टा मार्का देशी मशालेदार शराब स्कूटी संख्या UK07HE 5453 (TVS जुपिटर)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई को सफल बनाने में हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल पंकज बिष्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बहादराबाद पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *