हरिद्वार। के बैरियर नंबर 6 स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर लगातार ओवर रेटिंग (निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने) का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि ठेके पर निर्धारित रेट से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मामला 22 अप्रैल का है जहां एक ग्राहक से RS और Bacardi lemon के क्वार्टर से ठेके कर्मचारियों ने प्रिंट रेट से ऊपर 30 रूपय अधिक वसूल लिए।
सूचना मिलने पर जब आबकारी निरीक्षक दर्शन चौहान से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि ओवर रेटिंग की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी समय से चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नियमित जांच कर ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाई जाए।
अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

