रिपोर्ट पूजा अरोरा
हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की ओर से बहादराबाद में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलशों का वितरण किया गया, जिन्हें गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान और राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह मोगा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की जन्मभूमि से आई पवित्र मिट्टी को घर-घर तक पहुंचाकर उनकी शिक्षाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि समरसता भाजपा का संकल्प है। संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार संतों के आदर्शों पर आगे बढ़ रही है। संत रविदास जी ने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव समाप्त करने तथा भाईचारे का संदेश दिया।
वहीं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि ने कलश वितरण को समरसता का प्रतीक बताया। प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा विनोद लक्खा ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मभूमि से आई मिट्टी को कलश यात्रा के माध्यम से गांव और शहर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनके विचार और शिक्षाएं जन-जन तक पहुंच सकें।
कार्यक्रम में भूप सिंह, सुबोध राकेश, मनोज गौतम, सतीश कुमार, ब्रज रानी, देवेंद्र प्रधान, तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, प्रताप प्रधान, अश्वनी कांबोज, रीता सैनी, शिवम चौहान, राजवीर कलानिया, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, नाथी राम, विपिन शर्मा, राजेंद्र कटारिया, लव शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विनीत जोली, प्रमोद कुमार, संजय, विपुल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
बहादराबाद में संत रविदास जयंती पर कलश वितरण कार्यक्रम, समरसता और समानता का दिया संदेश

