रिपोर्ट : राजेंद्र चंदेल
ज्वालापुर। गुरु जी की रसोई के मुख्य सेवक एवं समाजसेवी कमल उलियान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर काली मंदिर, मोहल्ला शास्त्री नगर, ज्वालापुर के निकट पूजा-पाठ और वृक्षारोपण कर सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कमल उलियान ने साथियों के साथ मिलकर पीपल, बरगद और आम के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय समाज और प्रकृति के लिए समर्पित करना चाहिए। लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
वृक्षारोपण के इस शुभ अवसर पर मुकेश वर्मा, अमन, अनिल चौहान, बिन्नू, महेश, अनूप सहित काली मंदिर के पंडित जी का विशेष सहयोग रहा।
गुरु जी की रसोई से जुड़े सेवादारों ने इस पहल के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे भी अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण करें और उनकी देखभाल का संकल्प लें।
सेवा के साथ प्रकृति की सेवा का यह संदेश निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है।

