MDDA की सील के बाद भी वृद्धा आश्रम में संचालन? मानचित्र और NOC की जांच की मांग

हरिद्वार/देहरादून। जनहित से जुड़े एक मामले में शिकायत कर्ता ने CM पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर ग्राम सद्गुरु धाम, हरिपुर कलां, तहसील ऋषिकेश, जनपद देहरादून स्थित “श्री सदगुरु देव स्वामी अखण्ड आनंद मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट” के आश्रम भवन की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित भवन को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा सील किए जाने के बावजूद परिसर में गतिविधियां जारी हैं तथा भवन में भोजनालय भी संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने भवन के स्वीकृत मानचित्र, भवन उपविधियों, सेटबैक, सीलिंग एवं डी-सीलिंग की स्थिति, आवश्यक एनओसी तथा गंगा तटीय क्षेत्र से संबंधित NGT नियमों के अनुपालन की जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में यह भी अनुरोध किया गया है कि यदि जांच में अनियमितताएं अथवा सील भवन में अवैध संचालन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
सूत्रों का कहना है, कि भवन स्वामी द्वारा वृद्धा आश्रम की आड़ में आलीशान होटल बनाने की तैयारी की जा रही है,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *