हरिद्वार में चार मंजिला इमारत पर चढ़ी JCB, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में नेशनल हाईवे के बगल में भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत पर JCB मशीन चढ़ाकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आसपास ज्ञान लोक कॉलोनी का क्षेत्र बताया जा रहा है।

सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चार मंजिला इमारत के ऊपर JCB मशीन पहुंचाकर तोड़फोड़ का काम किया जा रहा है। इतनी ऊंचाई पर भारी-भरकम मशीन से इस तरह काम किए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चार मंजिला इमारत के ऊपर JCB मशीन किस सुरक्षा व्यवस्था के तहत चढ़ाई गई? क्या काम शुरू करने से पहले इमारत की मजबूती और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई?

यदि मशीन का संतुलन बिगड़ता है या इमारत का कोई हिस्सा अचानक गिरता है, तो गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए मामले में संबंधित विभाग द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किया जाना जरूरी है।

📞 सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई सूचना

मामले की जानकारी जब सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार को फोन के माध्यम से दी गई, तो सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित थाने को सूचना दिए जाने की बात कही गई। वहीं, एसडीएम हरिद्वार को भी मामले से अवगत कराया गया है।

अब सवाल यह है कि सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मौके पर क्या कार्रवाई की जाती है?

बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन संभावित हादसे से पहले सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगा?

जनहित में संबंधित विभाग से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण किया जाए और सुरक्षा मानकों की जांच की जाए। यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *