लक्सर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने वाले 9 लोग गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र में कुछ लोग आपस में विवाद और मारपीट कर रहे थे, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए इकबाल, वरीश, हारीश, वसीम, अब्दूला, फारूक, शौकीन, शमशाद तथा मुजसम को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल मनोज मिनान, कांस्टेबल कपिल देव एवं कांस्टेबल सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लक्सर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *