हरिद्वार में कल से शुरू होगा ‘गौमाता-राष्ट्रमाता महाअभियान’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी करेंगे गौदान कार्यक्रम

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने और गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक ने बड़ा संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए दल की ओर से ‘गौमाता-राष्ट्रमाता महाअभियान’ शुरू किया जा रहा है।

इस महाअभियान का श्रीगणेश रविवार, 22 नवंबर 2026 को हरिद्वार के बीएचईएल स्थित बागेश्वर मंदिर में होगा। कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और उनके कर-कमलों से गौदान कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तराखंड डेमोक्रेटिक एलायंस के संयोजक आशुतोष नेगी के अनुसार, इस अभियान को दल ने राजनीतिक संकल्प के रूप में स्वीकार किया है। इसी उद्देश्य को लेकर दल के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बीते दिनों वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मुलाकात भी की थी।

दल का उद्देश्य उत्तराखंड में गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के साथ ही सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना और उन्हें पुनः सनातनी परिवारों से जोड़ना है। इसके साथ ही गौवंश आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देकर परिवारों और प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

आशुतोष नेगी ने गौ और गंगा के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी सनातनी भाई-बहनों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गौवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा विषय है।

कार्यक्रम का विवरण:

  • दिनांक: 22 नवंबर 2026, रविवार
  • समय: सुबह 11 बजे
  • स्थान: बागेश्वर मंदिर, बीएचईएल, हरिद्वार
  • मुख्य उपस्थिति: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज
  • आयोजन: गौमाता-राष्ट्रमाता महाअभियान के तहत गौदान कार्यक्रम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *