भीमगोड़ा कुंड के प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच का धरना-प्रदर्शन

ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्वरूप में लौटाने की उठाई मांग, विशेषज्ञों की देखरेख में जीर्णोद्धार कराने की अपील

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण, जीर्णोद्धार और प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच ने धरना-प्रदर्शन किया। मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि भीमगोड़ा कुंड महज एक जलस्रोत नहीं, बल्कि महाभारत कालीन मान्यताओं, धार्मिक आस्था और हरिद्वार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षा के चलते यह प्राचीन धरोहर अपने मूल स्वरूप और ऐतिहासिक पहचान से दूर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि भीमगोड़ा कुंड का संरक्षण केवल निर्माण या सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका जीर्णोद्धार ऐतिहासिक तथ्यों और पारंपरिक स्वरूप के अनुरूप कराया जाना चाहिए। इसके लिए विशेषज्ञों की देखरेख में योजना तैयार कर कुंड की धार्मिक महत्ता और प्राचीन पहचान को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय सावक मंच ने सरकार और संबंधित प्रशासन से भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार की पौराणिक धरोहरों की उपेक्षा स्वीकार्य नहीं है। इनका संरक्षण शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंच ने संकल्प लिया कि भीमगोड़ा कुंड को उसका खोया हुआ ऐतिहासिक गौरव और प्राचीन पहचान दिलाने के लिए जनजागरण एवं संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद:

धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल यादव, नवीन शर्मा, युवा जिला महासचिव डॉ. शिवम् नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सनी भाटिया, जिला महासचिव महंत दिनेश दास जी महाराज, विपिन सती, पंडित गंगा शर्मा, राजेश लखेड़ा, रोहित पेवल, नरेश शर्मा, पार्थ शांडिल्य, रश्मि पेवल, तरुणा चोपड़ा, कनिका रतूड़ी, छवि, पायल सैनी, तन्वी, शिवांशी, छवि त्यागी, आदित्य, राकेश अग्रवाल, गौरव सचदेवा, हनी शर्मा, जितेंद्र यादव, राजू अरोड़ा, जय बाली, मोहन उपाध्याय, धीरज पचभैया, अनुज गुप्ता, महेश गुप्ता, जितेंद्र सैनी, चंद्रशेखर कौशिक, जीवन जोशी, धर्मशाला संगठन के अध्यक्ष महेश गौड़, नवीन भाटिया, अनिल सिंघल, अश्वनी गुप्ता, गौरव अग्रवाल, रमेश रतूड़ी, प्रताप कन्याल, डैनी, मोहित देशवाल, मिथुन सिंह, ज्योतिष सिंह, मुकेश अग्रवाल, अनुज मित्तल, विनोद अरोड़ा, राजीव जैन, गोपाल गोस्वामी, हरि और नितिन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *