कमल उलियान ने उठाई सरकारी नशा मुक्ति केंद्र की मांग, मुख्यमंत्री धामी को भेजा पत्र

हरिद्वार। उत्तराखंड में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर हिंदू क्रांति दल युवा जिला अध्यक्ष कमल उलियान ने बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर हरिद्वार सहित उत्तराखंड में सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
कमल उलियान ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आ रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों एवं युवाओं का महंगे निजी नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज कराना परिवारों के लिए बेहद मुश्किल है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सरकारी स्तर पर ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएं, जहां जरूरतमंद युवाओं को चिकित्सा उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध हो।
साथ ही उपचार के बाद युवाओं को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि वे नशे से बाहर निकलकर दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
कमल उलियान ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जनहित और युवा पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

अब देखना होगा कि सरकार इस जनहित की मांग पर क्या निर्णय लेती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *