हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त की रात वारंटों की तामील के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने न्यायालय हरिद्वार द्वारा जारी वारंटों के आधार पर संबंधित पते पर दबिश देकर कार्रवाई की।
इस दौरान आरिफ पुत्र अनिस, निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर को वाद संख्या 163/2025 में धारा 109(1), 351(2) बीएनएस के तहत जारी वारंट के क्रम में गिरफ्तार किया गया।
वहीं, मेहरबान पुत्र अब्दुल वहीद, निवासी मोहल्ला हज्जावान, ज्वालापुर को वाद संख्या 1096/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी वारंट के क्रम में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
अभियान में अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित, कांस्टेबल दीपक चौहान, कर्म सिंह चौहान और कृष्णा रावत शामिल रहे।
ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

