हरिद्वार में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना का संगठन विस्तार, 15 अगस्त की बाइक रैली को लेकर बनी रणनीति

हरिद्वार। राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रदीप हिंदू के हरिद्वार आगमन पर शहर के राजवाड़ा होटल में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और नई जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रदीप हिंदू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज को संगठित करना है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा बाइक रैली को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। रैली के मार्ग, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय महासचिव ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को अनुशासित, भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान संगठन के हरिद्वार जनपद में विभिन्न पदों पर दायित्वों की घोषणा की गई। आकाश मिश्रा को जिला अध्यक्ष, अंकित मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, मोहित शर्मा को जिला महासचिव, सचिन हिंदू को जिला मंत्री, अवनीश शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी, संचित वर्मा को मंडल अध्यक्ष, धीरज चौधरी को मंडल उपाध्यक्ष, लकपतिराम को मंडल महामंत्री तथा अभिषेक शुक्ला को मंडल सचिव का दायित्व सौंपा गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रदीप हिंदू ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *