हरिद्वार: बेहतर पुलिसिंग, अपराधों के सफल खुलासे और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 26 पुलिसकर्मियों को एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया।सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों की समस्याएं सुनी गईं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।सम्मान समारोह में एसएसपी ने कहा कि हरिद्वार पुलिस के जवान दिन-रात जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। ऐसे कर्मियों का सम्मान पूरी पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाता है।मई-2026 के सम्मानित पुलिसकर्मियों में थाना रानीपुर के अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, अभिसूचना उपइकाई नगर के हे0का0 सतीश बडोला, साइबर सेल के हे0का0 नरेन्द्र सिंह नेगी सहित विभिन्न इकाइयों के कुल 26 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस के इन जांबाजों को सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
SSP नवनीत सिंह ने थपथपाई पीठ, 26 जांबाज पुलिसकर्मी बने “पुलिस मैन ऑफ द मंथ”

