ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर : लक्सर पुलिस ने दबोचे 3 वारंटी, इलाके में मचा हड़कंप

हरिद्वार | जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए न्यायालय से जारी वारंट पर 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पूरे जनपद में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और न्यायालय से प्राप्त आदेशों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
16 मई 2026 को गठित पुलिस टीमों ने थाना लक्सर क्षेत्र में लगातार दबिश देकर 3 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित पुत्र कर्मसिंह निवासी ग्राम ढाढेकी, दीपक सिंह पुत्र तेल्लूराम निवासी पीतपुर तथा विश्वास पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम कुआखेड़ा शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लक्सर पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है।
👉 पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल कपिल देव।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *