मथुरा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां श्रद्धालुओं से भरी एक स्टीमर यमुना नदी में पलट गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग अभी भी लापता है. हालांकि स्थानीय जिलाधिकारी ने बताया कि 14 लोगों को बचा लिया गया है. गोताखोर और स्थानीय प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी है.
समाचार प्रहरी 24/हिमांशु राजपूत/ मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एकहृदयविदारक हादसा हो गया। केशी घाट के पास यमुना नदी में सैर कर रहे श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट पांटून पुल से टकराकर डूब गई। इस भीषण हादसे में छह महिलाओं सहित कुल दस लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों ने बचाव अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना (पंजाब) और हरियाणा के करीब 132 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को मथुरा पहुँचा था। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे, 37 श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट केशी घाट से देवराह बाबा घाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान मांट और वृंदावन के बीच पांटून पुल को खिसकाने का काम चल रहा था। पांटून पुल से टकराकर पलटा स्टीमरयह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई. बताया गया है कि श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया.

हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहाँ नाव डूबी वहाँ यमुना का जल स्तर 25-30 फुट गहरा था। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। ड्रेजिंग मशीन से सिल्ट सफाई के कारण पांटून पुल को खिसकाया जा रहा था, जो इस बड़े हादसे की मुख्य वजह बना।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस ने नाव चालक और पुल हटाने वाले कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पंजाब से आए इन तीर्थयात्रियों के परिवारों में इस खबर के बाद मातम छाया हुआ है।

PM मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. PM मोदी ने कहा- मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.

