समाचार प्रहरी 24/ नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में एक नया मौड़ आ चुका है। समझौते की बातचीत के बीच ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अपनी तरफ से बंद कर दिया है। दरअसल हाल ही में 2 बड़ी जहाजों ने उन पर हुई गोलीबारी की जानकारी साझा की, यह जहाजें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर रही थी। भारत की 2 जहाजों ने भी लिया यू-टर्नमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाली जहाजों पर हुए हमले के बाद भारत की 2 जहाजों की वापसी हो गई। दरअसल हाल ही में भारत की 2 जहाजों की भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से यू-टर्न लेने की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों जहाजें तेल से भरी हुई थी और इनमें लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल भरा हुआ था।हालांकि, अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इन खबरों को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस बीच कुछ मीडिया पोर्टल ने यह भी दावा किया कि भारतीय झंडे वाली कई जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हाल ही में पार भी कर लिया, उन जहाजों को ईरान के दौरान नहीं रोके जाने की भी खबरें हैं।ईरान ने किया बड़ा ऐलानगौरतलब है कि हर तरह की कोशिशों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच किसी तरह के समझौते पर सहमति नहीं बनी। जिसके चलते ईरान ने भी शनिवार (18 अप्रैल 2026) को यह ऐलान कर दिया कि अब वे फिर से एक बार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर रहे हैं। जिसका नतीजा भी देखा गया और आज ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाली 2 जहाजों पर हमले ही खबरें सामने आई।बताया जा रहा है कि यह दोनों जहाजें यूके की थी। इसी कड़ी में ब्रिटिश सेना ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि ईरान के महत्वपूर्ण जलमार्ग पर प्रतिबंध दोबारा लागू करने की घोषणा के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोटों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि टैंकर और चालक दल सुरक्षित हैं, लेकिन उसने जहाज या उसके गंतव्य का नाम नहीं बताया।
भारतीय जहाजों पर ईरान ने की गोलीबारी” 2 जहाजो को वापस लौटना पड़ा

