हरिद्वार में सड़कों पर हुड़दंग और नशाखोरी करने वाले, कानून व्यवस्था को बिगड़ने वाले 39 शराबियों और हुडदंगियों को ज्वालापुर पुलिस ने दबोच कर कानून के आगे नतमस्तक किया

हरिद्वार। उत्तराखंड में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में शहर की कानून व्यवस्था न बिगड़े उसको लेकर हुड़दंगियों पर कार्यवाही की जा रहीं है। अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित कर रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग, रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की गई।

वहीं ज्वालापुर कोतवाली की कमान संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने हुड़दंगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस ने मौके से 39 शराबियों और हुड़दंगियों को दबोचकर क़ानून के आगे नतमस्तक किया। उनकी इस जांबाज कार्रवाई ने न केवल कानून का खौफ पैदा किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी राहत की सांस लेने का मौका दिया। उनकी इस सक्रियता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि ज्वालापुर की सड़कों पर गुंडागर्दी और नशाखोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार द्वारा पुलिस टीम के साथ मिलकर ट्रक यूनियन के पास बने नॉन वेज के होटलों पर छापेमारी करते हुए जाम छलका रहें शराबियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस बाबत पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/हुड़दंग करने वाले कुल 39 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया, जिनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगे होने के कारण MV एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर सामाजिक माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *