जगदीशपुर के देवेश बर्मन को कांग्रेस ने सौंपी प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ग्राम जगदीशपुर निवासी देवेश बर्मन को कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद देवेश बर्मन के समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

देवेश बर्मन की नियुक्ति को लेकर जगदीशपुर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान लोगों ने कहा कि गांव के एक व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि देवेश बर्मन अनुसूचित समाज के अधिकारों, सम्मान और जनसमस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे।

वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर देवेश बर्मन ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *