ऑपरेशन प्रहार: 21 मुकदमों वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की बाइक बरामद

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
कोतवाली रानीपुर में अलग-अलग ऑनलाइन ई-एफआईआर के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान 25 वर्षीय विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों के साथ-साथ बहादराबाद क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य बाइक चोरी करने की बात भी कबूल की।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UK08AY9571, UK08AS5326, UK07BU4450 तथा BR04Z8957 शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में वाहन चोरी के 21 मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल विवेक गुसाईं, वीर सिंह, मंजीत राणा और प्रेम सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *