डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भीम जागरण की धूम, शांतरशाह में चंद्र मुकेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

समाचार प्रहरी 24 /हिमांशु राजपूत / बहादराबाद। ग्राम शांतरशाह में रविवार की शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य ‘अंबेडकर जागरण’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में मुख्य गायक चंद्र मुकेश ने अपनी सुरीली आवाज में बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर आधारित गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पांडाल में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।भजन कार्यक्रम से पूर्व बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई और केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज की एकता और शिक्षा पर बल दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और आयोजन समिति में मिंटू बर्मन, सुनील, अरविंद, दीपक बाबरे, सोमपाल और साहब सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। जागरण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *