हरिद्वार में एक तरफा प्यार में पागल सनकी युवक ने अपने ही पिस्टल से अपने खोपड़ी में मारी गोली मौके पर हुई मौत

जनपद के जमालपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक द्वारा एक युवती के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे एक युवती ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसकी लोकेशन टेस की।

लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बहादराबाद स्थित इंडियन गैस प्लांट के पास एक खाली मैदान में पहुंची, जहां युवक का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी ही पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और कुछ नकदी बरामद की है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवती के आरोपों और घटना के बीच के संबंध को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *