महिलाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच, ऑडिशन रहेंगे निशुल्क
हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार में जल्द ही ग्लैमर, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार संगम देखने को मिलेगा। क्वीनारा पेजेंट के तत्वावधान में “मिस उत्तराखंड 2026” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मिस, मिसेज और मिस टीन कैटेगरी की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज में नई पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम को सरस्वती फाउंडेशन ट्रस्ट का समर्थन प्राप्त है। ट्रस्ट की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट चंद्रकांता ने बताया कि यह मंच महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
पोस्टर में Mrs. Uttarakhand 2025 रह चुकी सोनिया रिखरा को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो इस आयोजन का आकर्षण बनी हुई हैं। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता में विजेताओं को कैश प्राइज, ग्लैमरस क्राउन, नेशनल एक्सपोजर, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और लाइफटाइम रिकग्निशन जैसे विशेष सम्मान दिए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार में किया जाएगा, जबकि ऑडिशन पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजकों द्वारा मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर प्रतिभागी अपना नाम दर्ज करा सकती हैं। आयोजन को लेकर युवतियों और महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

