ऋषिकेश के भाजपा नेत्री महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरूंग पर जमीन कब्जाने के आरोप

देहरादून। रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिक नगर इलाके में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरूंग पर निजी जमीन के गेट का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगा है।

हरिद्वार जगदीशपुर निवासी चंदन सैनी ने पुलिस को शिकायत दी है कि रायवाला स्थित प्रतिक नगर में उनकी जमीन है जिनकी रजिस्ट्री 2020 में कराई थी आरोप है की 1 अप्रैल 2026 की रात को कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन के गेट का ताला तोड़ा गया अंदर से सामान उठाए गए और वहां पर भाजपा के ऋषिकेश महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग कार्यालय का बैनर लगा दिया गया। जब वे मौके पर पहुंचे तो जमीन के गेट का ताला टूटा हुआ मिला और जमीन पर कब्जा कर लिया गया था।

पीड़ित का आरोप है कि लक्ष्मी गुरुंग व हरपाल सैनी व सतपाल सैनी ने जमीन के ताला तोड़ने की बात कही और जमीन को अपना बताते हुए धमकी दी। साथ ही पीड़ित को अपने जमीन पर ना आने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की भी धमकी दी गई।

आरोप है कि भाजपा नेत्री लक्ष्मी गुरूंग ने पीड़ित को धमकाते हुए कहां की मैं भाजपा सरकार में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हूं मेरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी से अच्छा बातचीत है मैंने उनके संज्ञान में मामला डाल दिया है मैं यह जमीन किसी कीमत पर खाली नहीं करूंगी। मैं तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकती हूं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *